सौभाग्य की प्राप्ति के लिए घर में बनाएं इस प्रकार के स्वास्तिक

हिंदू धर्म में स्वास्तिक चिन्हृ को बहुत ही शुभ माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले स्वास्तिक चिन्ह् बनाया जाता है। स्वास्तिक चिन्हृ को भगवान गणेश का स्वरूप माना गया है, इसे धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है। जो सभी प्रकार की बाधाओं और अमंगल कार्यों से हमारा बचाव करते है। शास्त्रों में स्वास्तिक को अविनाशी ब्रह्म की संज्ञा दी गई है। हम आज आपको स्वास्तिक से जुड़े उपायों के बारे में बताते हैं –
– स्वास्तिक बनाकर उस पर जिस देवता की मूर्ति रखी जाती है वह देवता तुरंत प्रसन्न होते हैं और हमारी मनोकामनाएं जल्द पूर्ण होती ।
– देवी-देवताओं का हमारे घर में वास हो यह कामना करते हुए घर के बाहर रंगोली के साथ कुमकुम, सिंदूर या रंगोली से बनाया गया स्वास्तिक बहुत ही शुभ और मंगलकारी होता है।
– 7 गुरूवार तक व्यापार वृद्धि के लिए (ईशान कोण)अर्थात घर के उत्तर-पूर्वी कोणे को गंगाजल से धोकर वहां हल्दी से स्वास्तिक बनाएं और उसकी पूजा करें अंत में गुड़ का भोग लगाएं। ऐसा करने से मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है।
– घर के मंदिर में स्वास्तिक बनाकर उस पर दीपक जलाकर रखने से कुछ ही समय में आपकी सारी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
– यदि आप अपनी किसी मनोकामना की पूर्ति चाहते हैं तो किसी मंदिर में गोबर या कुमकुम से उल्टा स्वास्तिक बनाएं। जब आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाए तो वहीं जाकर गोबर या कुमकुम से ही सीधा स्वास्तिक बनाने से मनोकामनाएं जल्दी पूरी हो जाती है।